The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों की ली बैठक

Spread the love

रायपुर। लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रवास के दौरान सर्किट हाउस गौरेला मे गृह एवं लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जिले कानून व्यवस्था की जानकारी ली। मंत्री साहू ने बैठक में ईएनसी लोक निर्माण विभाग को दूरभाष से निर्देश दिए कि जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करवाये। बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिले के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल से जिले के थाना, चौकी, लाइन में हो रहे क्राइम, बल की उपलब्धता इत्यादि विषयों पर जानकारी ली।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor