Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दर्री में किया गया मितानिनों का सम्मान

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा । 23 नवम्बर को मितानिन दिवस छत्तीसगढ़ राज्य में काफी धूमधाम से मनाया जाता है,इस दिवस के दिन मितानिन का विभिन्न संगठनों के माध्यम से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है,। इसी कड़ी में दर्री क्षेत्र में कार्यरत सभी मितानिनों का सम्मान कार्यक्रम शासकीय हाई स्कूल दर्री में आयोजित किया गया,।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवम् विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति से मनीष अग्रवाल एवम् बैजनाथ माहेश्वरी एवम् विशिष्ट अतिथि के रूप विद्यालय कि प्राचार्या मीना साहू उपस्थित रही,।प्राचार्य मीना साहू ने मितानिन के महत्व के बारे में बच्चों को अवगत करवाया,और कहा कि काफी मेहनत से अपनी सभी कार्य करती है,।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनीष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मितानिनो की वजह से आज सभी स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरतमंदों तक सही समय पर पहुंच जाती है,और ये सभी सुख दुख के साथी हमेशा रहते है,।साथ ही साथ मनीष अग्रवाल ने कहा कि मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिनों का सम्मान करना हमारे लिए भी गर्व की बात है,।सभी मितानिनों ने भी कहा कि उन सभी के लिए आज का दिन काफी यादगार रहेगा,हमारे कार्यों का सम्मान देने के लिए सभी ने अतिथियों को साधुवाद दिया,।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की व्याख्याता कविता कौशिक द्वारा किया गया,।इस अवसर पर विद्यालय से व्याख्यातागण मीना मिसर, के पी कुल्मित्र, अनुराधा शुक्ला, मधुबाला साहू, मति हेमलता करीयारे,बी एड से प्रशिक्षार्थी बच्चे,विद्यालय के सभी बच्चे व दर्री क्षेत्र के सभी मितानिन बहिने विशेष रूप से उपस्थित रहे,,।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor