Sunday, November 15, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISCPoliticsState

विधायक टोप्पो ने वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट से गंगाजल उठाकर शुरू की कांवर यात्रा

Spread the love

अंबिकापुर। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार टोप्पो ने वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर गंगाजल उठाकर करीब 400 किलोमीटर से अधिक लंबी पैदल कांवड़ यात्रा की शुरुआत कर दी है। विधायक रामकुमार टोप्पो करीब 150 कांवड़ियों के साथ इस धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। कांवड़ियों का जत्था वाराणसी से पैदल यात्रा करते हुए सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र में स्थित चोरकीपानी के स्वयंभू शिव मंदिर पहुंचेगा। करीब 12 दिनों तक लगातार पैदल चलने के बाद वहां भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक या जाएगा।
लोगों कांवड़ियों की यह महायात्रा पिछले पांच वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं और वाराणसी से गंगाजल लेकर मैनपाट पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस बार विधायक रामकुमार टोप्पो भी कांवड़ियों के साथ पूरी यात्रा में पैदल शामिल हो रहे हैं। अस्सी घाट पर गंगाजल उठाने के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ यात्रा शुरू की।
बता दें कि वाराणसी से मैनपाट तक की इस लंबी यात्रा में कांवड़ियों को 12 दिनों तक पैदल सफर करना होगा। इस दौरान श्रद्धालु गंगाजल को लेकर सरगुजा की ओर बढ़ेंगे और निर्धारित स्थल पर पहुंचकर स्वयंभू शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor