The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रायपुर पुलिस व जिला प्रशासन के द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराया गया

Spread the love

रायपुर। रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में आज रायपुर पुलिस व जिला प्रशासन के द्वारा कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल कराया गया। जिसे पुलिस की शब्दावली में बलवा ड्रिल भी कहा जाता है , इसमे रायपुर पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी , शहर के थाना प्रभारी ,थानों का व रक्षित केंद्र तथा पुलिस प्रशिक्षित विद्यालय माना का बल शामिल था। जिला प्रशासन के भी मजिस्ट्रेट ड्यूटी करने वाले एडीएत,एसडीएम और सभी अधिकारी शामिल थे। माक ड्रिल में क़ानून व्यवस्था की स्थिति में अश्रु गैस व वाटर केनन के उपयोग का भी अभ्यास कराया गया। मॉक ड्रिल का वरिष्ट पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल व जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार द्वारा निरीक्षण व मार्गदर्शन किया गया व समाप्ति पर ब्रीफिंग की गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *