The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhhealthState

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर से 300 से अधिक लोग लाभांविन्त

Spread the love

रायपुर। रेलवे कॉलोनी स्थित जन कल्याण माँ काली मंदिर समिति, WRS कॉलोनी द्वारा शिवनाथ ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित मेघा चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें 300 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में हृदय रोग, दंत रोग और सामान्य स्वास्थ्य जांच सहित कई विशेषज्ञ सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। आयोजन के दौरान रक्तदान शिविर भी रखा गया, जहाँ ट्रैफिक जागरूकता को ध्यान में रखते हुए सभी रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किए गए। संस्था प्रमुख डॉ. देवाशीष मुखर्जी और सचिव उमेश ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और आवश्यक चिकित्सीय जाँचें आसानी से उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम संचालक संजय सिंह ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा हर वर्ष ऐसे सेवा-आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और आयोजन के उपरांत सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जाती है। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला, जिसमें संजय आचार्य, डॉ. शांतनु पॉल, रिंटू दास, पीयूष सीट, उत्पल घोष, गौतम, सुशांत, पंचमी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor