The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

एमपी के सरकारी कर्मियों का डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा और इंश्योरेंस

Spread the love

मध्यप्रदेश सरकार ने करीब 7.50 लाख शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। अब जिन कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट राष्ट्रीयकृत बैंकों में है, उन्हें सैलरी अकाउंट पैकेज के तहत 1.50 करोड़ रुपए तक का दुर्घटना बीमा और 29 लाख रुपए तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। यह व्यवस्था भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देश के बाद लागू की जा रही है। पैकेज के तहत हवाई या व्यक्तिगत दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी/आंशिक विकलांगता की स्थिति में 1.50 करोड़ रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। इसके अलावा टॉप-अप सुविधा, सस्ते ब्याज दर पर आवास, वाहन, शिक्षा और पर्सनल लोन, प्रोसेसिंग फीस और लॉकर किराए में छूट जैसी बैंकिंग सुविधाएं भी दी जाएंगी। साथ ही कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य बीमा कवर का भी प्रावधान किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *