The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ट्रक ने शिक्षिका को रौंदा एक की मौत, दूसरी गंभीर

Spread the love

वाड्रफनगर-रामानुजगंज। मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गईं, जिसमें एक शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी शिक्षिका रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की है, जहां दोनों शिक्षिकाएं स्कूटी से अपने करमडीहा स्कूल जा रही थीं। हादसा इतना भीषण था कि एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल शिक्षिका को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक का माहौल है तथा स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *