The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सरगुजा की बहुप्रतीक्षित मांग, माँ महामाया एयरपोर्ट में फ्लाइट लैंडिंग ट्रायल 11 अप्रैल को

Spread the love

सरगुजा जिले के दरिमा के मां महामाया एयरपोर्ट का काम अब पूरा हो चुका हैं। 11 अप्रैल को एयरपोर्ट में फ्लाइट की ट्रायल लैंडिंग की जाएगी। इसे लेकर जहां प्रशासन अपनी तैयारी में जुटा हुआ है। दरअसल, अंबिकापुर से हवाई सेवा शुरू होने का सपना क्षेत्र के लोग लंबे समय से देख रहे हैं। प्रशासन ने इसके लिए एड़ी चोटी का दम लगाया है, और आखिरकार वो सपना अब 11 अप्रैल को पूरा होने जा रहा हैं।कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत लगातार हवाई सेवा शुरू करने पुरजोर प्रयास करते आये है, समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर, औचक निरीक्षण कर सरगुजावासियों को हवाई सेवा यात्रा दिलाने ततपर नजर आ चुके हैं, सभी के प्रयास से सरगुजावासियों को हवाई सेवा यात्रा की सौगात मिलने वाली हैं, सरगुजा के इर्दगिर्द बिहार, झारखंड व ओडिशा राज्य हैं, व्यापारी गतिविधियों के नजर से भी सरगुजावासियों का इसका खासा फायदा मिलेगा, वही आम आदमी भी अब हवाई यात्रा कर सकेगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *