The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

हाई प्रोफाइल छापामारी में नगर पालिका के एल्डरमैन और 7 सफेदपोश लोग जुआ खेलते पकड़ाए

Spread the love

भाटापारा । भाटापारा के सरकारी विश्राम गृह में मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने छापा मारा। तब किसी ने सोचा भी नहीं था की मंच पर बड़ी बड़ी बातें करने वाले सत्ताधारी लोग जुआ खेलते पकड़े जाएंगे। इस हाई प्रोफाइल छापामारी में नगर पालिका के एल्डरमैन के साथ साथ अलग अलग पद में रहने वाले 7 सफेदपोश लोग जुआ खेलते पकड़ाए। आरोपियों के कब्जे से 28140रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। एसडीएम लवीना पाण्डे ने विश्राम गृह के प्रभारी इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी कर अपनी जिम्मेदारी निभा ली। लेकिन सवाल ये उठता है की कार्रवाई किसपे क्या होगी। क्यूोंकि ये मामला उन रसूखदारों का है जो ऐसे मामलों में पकड़े गए छुटपुट लोगों को छुड़ाने अक्सर थाने पहुँच जाया करते हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor