The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नवा रायपुर में नागिन स्टाइल बाइक राइडर को पुलिस ने पकड़ा,हजारों का ठोका जुर्माना

Spread the love

रायपुर । स्टंटबाज लापरवाही से नवा रायपुर की खाली सड़क पर नागिन की तरह लहराकर बाइक चला रहा था। किसी राहगीर ने इस नागिन स्टाइल बाइक राइडर का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। ये वीडियो पुलिस के पास शिकायत करते हुए भेज दिया। इसके बाद इस स्टंट बाज की तलाश शुरू की गई। नवा रायपुर के कुछ सीसीटीवी कैमरे को भी जांचा गया । युवक के बाइक के नंबर के जरिए पुलिस की टीम संतोषी नगर जा पहुंची, जहां मोहम्मद दानिश नाम का यह युवक रहता है। घर से पुलिस बाइक समेत मोहम्मद दानिश को उठाकर यातायात थाने ले आई और 4 हजार 800 का जुर्माना ठोक दिया गया।पुलिस के मुताबिक ये वीडियो 26 जनवरी की रात का था। सुनसान सड़क पाते ही मोहम्मद दानिश लहरा कर यहां बाइक चला रहा था। उसने खुद और दूसरों दूसरे राहगीरों की जान को भी खतरे में डाला था। पुलिस ने कहा है कि ऐसी लापरवाही करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *