घर घुस नबालिग से छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 15 साल की लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले बदमाश युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने नाबालिग को अकेली पाकर उसके कपड़े फाड़ दिए और गंदी हरकत करने का प्रयास किया था। लड़की ने शोर मचाकर अपनी आबरू बचाई थी। इस घटना के बाद से युवक फरार था। तीन माह बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा मिनी बस्ती में रहने वाला युवक योगेश सारथी उर्फ बूटरू पिता परदेशी सारथी 23 साल प्राइवेट जॉब करता है। वह आदतन नशेड़ी और बदमाश है। घटना 17 अक्टूबर की रात 8.30 बजे की है। 15 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। तभी योगेश शराब के नशे में पहुंचा। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। उसके विरोध करने पर युवक ने धमकी देते हुए गंदी हरकत करने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर युवक भाग निकला। बाद में उसने अपने भाई को इस घटना की जानकारी दी। फिर मामले की शिकायत लेकर थाना पहुंचे। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।तीन माह बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवा​ही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.