The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ब्रेकिंग: सोने-चांदी के आभूषण चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Spread the love


बिलासपुर। जेवर चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को पुलिस ने शनिवार को पकड़ा है। इसमें पुलिस ने बिहार के भागलपुर से आरोपी बंटी साहू को गिरफ्तार किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 5,300 रुपए नगदी और घटना में उपयोग की गई बाइक को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शहर के अलग—अलग इलाके कोनी, सरकंडा, तोरवा, सिविल लाइन में दो सालों से कई वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और 3 फरार आरोपी अमर शाह, रंजीत शाह और अनिल शाह की खोजबीन जारी है।
दुर्गेश चंद्राकर की रिपोर्ट

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *