Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

आर्यन खान ड्रग्स मामले में नवाब मलिक ने किया नया खुलासा,जाने पूरी खबर

Spread the love

THEPOPATLAL मंत्री नवाब मलिक ने आर्यन खान ड्रग्स मामले में एक नया ‘खुलासा’ करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि एनसीबी ने टारगेट कर कुछ लोगों को पकड़ने के लिए शिप पर रेड की थी। उन्होंने वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि पार्टी में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया था, जिसे जानबूझकर जाने दिया गया। मलिक ने कहा इसी दाढ़ीवाले माफिया ने ड्रग पार्टी का आयोजन किया था।मलिक ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड की तस्वीरें भी उनके पास है, जिसमें वे बंदूक के साथ नजर आ रही है। मलिक ने कहा कि मुझे लगता है कि दाढ़ी वाले की वानखेड़े से मित्रता है। हालांकि, मलिक ने मीडिया को अभी उनकी तस्वीरें और वीडियो जारी नहीं किए हैं। उन्होंने यह जरूर कहा कि हमने इसे एनसीबी अधिकारियों को दे दिया है और अगर वे जांच नहीं करेंगे तो हम इन्हें सार्वजनिक कर देंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor