The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नक्सलियों ने किया पुलिस कैंप पर हमला,4 जवान घायल,2 को किया रायपुर रेफर

Spread the love

बीजापुर/रायपुर।बीजापुर रविवार देर रात नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया।जिसमें 4 जवार घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल हुए 2 जवानों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं 2 को बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती ​कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कुटरू इलाके के दरभा में CAF 4थी बटालियन का कैंप है। यह इलाका पूरी तरह से माओवादियों का गढ़ माना जाता है। बताया जा रहा है कि आधी रात के बाद माओवादियों ने पुलिस कैंप को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जवानों के कैंप पर नक्सली लगातार BGL दागते रहे। जवानों ने भी जवाब दिया। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर बैरक में सोए जवान भी जाग गए और फायरिंग शुरू कर दी।
कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली अंधेरे का फायदा उठा जंगल की ओर भाग निकले हैं। इस मुठभेड़ में 2 CAF और 2 जिला पुलिस बल के जवान घायल हुए हैं।
”संजय चौबे”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *