The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट एक जवान घायल, सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से 4 जिंदा IED किया बरामद

Spread the love

दंतेवाड़ा । जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट की चपेट में DRG का एक जवान आ गया। घायल हुए जवान को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मौके पर एक पाइप बम भी ब्लास्ट हुआ है। साथ ही सुरक्षाबलों ने घटना स्थल से 4 जिंदा IED भी बरामद किया है। मौके पर BDS की टीम भी मौजूद है जो IED डिफ्यूज करने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा से नारायणपुर तक सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इस सड़क निर्माण काम में रोजाना जवान सुरक्षा देने के लिए कैंप से निकलते हैं। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने इलाके में IED प्लांट कर रखा हुआ था। वहीं मंगलवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि इस इलाके में नक्सली मूवमेंट हुआ है। इसी सूचना के आधार पर जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। इस बीच बोदली और करियामेटा कैंप के बीच माओवादियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। जिसमें एक जवान घायल हो गया है। हालांकि उसे मामूली चोट आई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *