The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

Spread the love


पखांजूर । नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने जिन वाहनों पर आगजनी की है, उनमें 2 पोकलेन, 1 ट्रैक्टर, 1 ग्रेडर, 1 ट्रक शामिल है। ये सभी वाहन छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र के मवेली-मोहुर्ली के बीच चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे।
वहीं सुकमा जिले में नक्सली प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी कर सरकार के साथ बातचीत के लिए सहमति जताई है। नक्सली प्रवक्ता ने जारी प्रेस नोट में कहा है कि अनुकूल वातावरण बनाने पर हम सरकार के साथ वार्ता के लिए तैयार है। सरकार अनुकूल वातावरण निर्मित करें। अनुकूल वातावरण तैयार होने के बाद हम सभी मुद्दों पर सरकार के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *