The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रेन यात्रियों से अब रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट फीस ली जाएगी,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों से दस रुपये से लेकर 50 रुपये तक रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट फीस ली जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर की मार के बीच रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत यह फीस टिकट बुक कराते समय रेल यात्रियों से वसूली जाएंगी, हालांकि लोकल ट्रेने और सीजन टिकट यात्रियों को इससे छूट रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जो यात्री विकसित स्टेशनों से ट्रेन पर सवार होगे और उतरेंगे उनको स्टेशन डेवलपमेंट फीस 1.5 गुना देनी होगी। जबकि सिर्फ स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों से उसका 50 फीसद लिया जाएगा। यह पैसा उन्हें टिकट बुक कराते समय देना होगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor