Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री से स्टेट पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टेट पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से चर्चा के दौरान एसोसिएशन द्वारा बताया गया कि राज्य में मुर्गी पालन एक उभरता हुआ व्यवसाय है। यहां लगभग 3 करोड़ व्यवसायिक मुर्गे-मुर्गियों का पालन किया जाता है। इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष रूप से लगभग 2 लाख लोग तथा अप्रत्यक्ष रूप से 14 लाख लोग जुड़े हुए हैं। हमारे राज्य का कृषि उत्पादन किसान भी मुर्गी पालन से जुड़े होते हैं, जो अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर सर्वश्री अचिन बैनर्जी, सूर्यकांत सुर, गोविन्द चंद्राकर, एस.एस. ब्राम्हणकर, नंद कुमार वर्मा, हरदीप सिंह तथा मेहुल पटेल आदि उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor