The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाइक देखकर चलाने कहने पर ,युवक को मारा चाकू,दो के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चोबे”
रायपुर। गुढ़ियारी इलाके के अंबेडकर चौक के पास एक युवक को दो लोगों ने हत्या करने के नियत से चाकू मारकर गंभीर चोट पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 307,34 के तहत अपराध कायम कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक शेख वसीम पिता शेख सलीम उम्र 29 साल निवासी अंबेडकर नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 जुलाई को 2 अपने किराना दुकान में बैठा था तभी उसे अहमद खां दौडते हुए आकर बताया कि अम्बेडकर चौक गुढियारी में के पास दो युवक रवि राव 20 वर्ष एवं खिलेश्वर साहू उर्फ गोलू 20 वर्ष हत्या करने के नीयत से अकरम खां को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिये है। मौके पर पहुंचने पर ​अकरम खां जमीन पर गिरा पड़ा था,पूछने पर उसने बताया कि वह पैदल आ रहा था तभी गोलू की बाइक से उसके पैर टकरा गया इस पर उसने गाड़ी ठीक से चलाने का कहा। जिसके बाद रविराव व खिलेश्वर साहू मारपीट करते हुए उस पर चाकू से वार कर हत्या करने की ​नीयत से हमला बोल दिये। इससे उसके जांघ,सीने व शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी है। प्रार्थी ने अकरम खां को बेहोशी की हालत में डायल 112 को फोन कर इलाज के लिए अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अकरम खां का इलाज चल रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *