The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस सरकार की तीन साल पूरे होने पर ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर करेंगे प्रारंभ

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के आगामी 17 दिसंबर को तीन साल पूरे हो रहे हैं। इन तीन वर्षों में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर और संस्कृति की समृद्धि की दिशा में नई पहल कर राज्य सरकार ने एक नया छत्तीसगढ़ मॉडल देश-दुनिया के सामने रखा है। इससे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की नई अलख जगाई है। ऐसे मौके पर 14 दिसबंर 2021 को ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पूरा छत्तीसगढ़ स्वाभिमान की दौड़ लगाएगा।
इस ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ (दौड़ स्वाभिमान और गर्व की) को सुबह 6.30 बजे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे। भगत सिंह चौक से शुरू होकर यह दौड़ दो अलग-अलग मार्गों से गुजरकर पुनरू अपने प्रारंभिक स्थल भगत सिंह चौक पर लौटेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor