The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण में उत्तीर्ण होने पर वरिष्ठता क्रम अनुसार जिलों में प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर दी जावेगी पदोन्नति

Spread the love
“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

जगदलपुर । बस्तर संभाग के जिले क्रमशः बस्तर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, कोण्डागांव एवं सुकमा में प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद के विरूद्ध पदोन्नति हेतु विगत दिनों में विभागीय पदोन्नति परीक्षा संपन्न की गई। विभागीय पदोन्नति परीक्षा प्रक्रिया में योग्य पाये आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को संभाग अंतर्गत पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, लालबाग जगदलपुर सहित विभिन्न इकाईयों में एक माह का पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बस्तर संभाग अंतर्गत जिला बस्तर के 217, दन्तेवाड़ा के 192, कांकेर के 239, बीजापुर के 309, नारायणपुर के 212, कोण्डागांव 198 एवं सुकमा के 194 आरक्षक कुल 1561 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

इसी प्रकार बस्तर संभाग के समस्त जिले के 301 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

आज दिनांक 07.12.2021 को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, लालबाग जगदलपुर में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात कर रूबरू हुए। प्रशिक्षणार्थी पुलिस आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को संबोधन में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा जनहित में समर्पित होकर निष्ठापूर्वक कार्य निर्वहन करने की समझाईश देने के साथ-साथ उपस्थित जवानों से भी उनके कर्तव्य स्थल तथा कल्याणकारी विषयों पर सुझाव प्राप्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 11 नवम्बर 2021 से 11 दिसम्बर 2021 तक आयोजित पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार कानून, अपराधों के नियंत्रण, कम्युनिटी पुलिसिंग इत्यादि विषयों पर जानकारी देने के साथ-साथ विभागीय कर्मचारियों को मानसिक तनावों से मुक्त कराने हेतु योग, खेलकूद सहित अन्य सकारात्मक गतिविधियों से भी जोड़ा गया।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि शासन के मंशानुरूप तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी नियमावली अनुसार संभाग अंतर्गत पहली बार एक साथ लगभग 800 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक एवं 200 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के रिक्त पद पर दिनांक 20 दिसम्बर 2021 के पूर्व पदोन्नति दी जा रही है। पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण उत्तीर्ण शेष आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों को आगामी दिनों में जिलों में होने वाले रिक्त पद अनुसार विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया अंतर्गत नियमानुसार पदोन्नति प्रदान किया जावेगा।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा बताया गया कि आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया संबंधित इस कार्यवाही से ना सिर्फ जवानों के मनोबल में वृद्धि होगी बल्कि जवानों के बेहतर पुलिसिंग में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *