The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चोरी करने रोकने पर आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड को पत्थर से मारकर कर दिया घायल,अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । केंद्रीय भण्डारण गृह फाफाडीह में गोदाम से चावल चोरी कर रहे अज्ञात 3,4 लडके को रोकने पर आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड पर पत्थर से हमला कर घायल कर दिया एवं उसकी बाइक में तोड़फोड कर नुकसान पहुंचाया। मामले की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के मुताबिक भाठापारा शहर, बलौदाबाजार, बलौदा बाजार निवासी विशाल बावले 50 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 25 अक्टूबर को शाम 04/30 बजे के करीब केन्द्रीय भण्डारगृह-एक, के मण्डी यूनिट में कुछ असामाजिक तत्वो द्वारा गोदाम से चावल ले जाने का प्रयास किया,जिसे ड्यूटि में तैनात मोतीलाल शर्मा, भूतपूर्व सैनिक/सुरक्षागार्ड द्वारा रोकने की कोशिश की,इस पर असामाजिक तत्वो द्वारा पत्थर फेंककर सुरक्षा गार्ड शर्मा मारने लगे जिससे वह घायल हो गया एवं उनके वाहन मोटर सायकल को तोडफोड़ किया। चोट लगने पर मोतीलाल शर्मा उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उसका इलाज चल रहा है।मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *