The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रक में लोड करके भेजा था लाखों का स्क्रेप,चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में बेच दिया—अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर । स्क्रेप लोड करके टाटा स्टील जमशेदपुर के लिए निकला ट्रक के लिए निकला ट्रक गंतव्य स्थान पर नही पहुंचाने व कही और ले जाकर बेच देने की रिपोर्ट कबीरनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक एसबीआई कालोनी के सामने हीरापुर कबीरनगर रायपुर निवासी कृष्ण कांत शर्मा पिता स्व.सुरेश शर्मा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी 8 अक्टॅूबर को ख्याति इस्पात लिमिटेड हीरापुर से ट्रक क्रमांक ओडी 07-एएफ/4777 में स्क्रेप 28-550 एमटी कीमती 1465472 रू का लोड कर टाटा स्टील जमशेदपुर भेजा था जिसे आरोपियों ने ट्रक में लोड माल गंतव्य स्थान तक न पहुंचा अमानत मे ख्यानत कर 28.550 एमटी आयरन स्कैप को ब्रोकर कृष्णकांत शर्मा निवासी राजगंगपुर सुन्दरगढ़ ओडिशा राजगंगपुर और ऋषभ पाण्डे निवासी थनमरिया रीवा मध्य प्रदेश सेमरिया तथा ट्रक चालक निजामुद्दीन निवासी लोखेपुर बीरभूम पश्चिम बंगाल खायरासोल द्वारा आर्थिक लाभ के लिये रास्ते में किसी के पास बेच दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 34,407 के तहत अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor