The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सागौन गोले की तस्करी करते आरोपियों समेत एक खरीदार को गिरफ्तार,लाखें का माल जप्त

Spread the love

बिलासपुर। बेलतरा सर्किल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने बोलेरो से एक लाख की सागौन गोले की तस्करी करते हुए दो आरोपितों समेत एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। वहीं बोलेरो को राजसात करने की प्रक्रिया चल रही है। बिलासपुर वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत को मुखबिर ने सूचना दी कि रात में एक बोलेरो से बड़ी मात्रा में सागौन की तस्करी होने वाली है।
बोलेरो क्रमांक सीजी 13 यूसी 1715 का पीछे के हिस्से में सागौन के गोले रखे हुए थे। जिसे दो लोग बलराम कश्यप के घर के आंगन में रख रहे थे। पूरी सुरक्षा के साथ घेराबंदी करते हुए दोनों आरोपितों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम कवल सिंह सोरठे पिता बलराम सिंह सोरठे निवासी लिम्हा व हरीश चंद्र सोरठे पिता मनभावन सिंह सोरठे निवासी लिम्हा बताया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor