The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धान खरीदी: जिले में अब तक छह लाख 57 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीदी,16 हजार 186 किसानों से 127 करोड़ 63 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा गया

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कोरबा जिले में अब तक 16 हजार 186 किसानों से समर्थन मूल्य पर 127 करोड़ 63 लाख रूपए से अधिक का धान खरीदा जा चुका है। कोरबा जिले में 55 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले के किसानों से अब तक छह लाख 57 हजार 918 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। जिले में अब तक पांच लाख 97 हजार 066 क्विंटल 40 किलो मोटा और 60 हजार 052 क्विंटल 80 किलो सरना और 789 क्विंटल 80 किलो पतला धान खरीदा गया है। कोरबा जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में अच्छा उत्साह है। नियमित रूप से किसानों के टोकन कटने, धान की तौलाई और भुगतान जैसी सुविधाओं से किसानों में अपनी मेहनत से उगाए धान को समितियों में बेचने का अलग उत्साह है। किसानों को अपना धान बेचने के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इसके साथ ही तेजी से धान उठाव के लिए मिलर्स को डीओ भी जारी किए जा रहे हैं।
कोरबा जिले में अभी तक मिलरों द्वारा कुल खरीदे गए धान में से लगभग साढ़े 54 प्रतिशत धान का उठाव कर लिया गया है। मिलर्स ने खरीदी केन्द्रों से 03 लाख 58 हजार 210 क्विंटल से अधिक धान उठा लिया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले के खरीदी केन्द्रों से 03 लाख 18 हज़ार 740 क्विंटल मोटा और 39 हजार 470 क्विंटल सरना धान का उठाव मिलरों द्वारा कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि सभी समितियों में धान की शेष मात्रा का लगातार डीओ जारी कर मिलरों को तत्काल गाड़ियां लगवाकर धान उठाव के लिए निर्देशित भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *