The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पांडादाह भाजपा मंडल महामंत्री अवैध शराब बेचते हुआ गिरफ्तार,40 पौवा शराब जब्त

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । गातापार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए ढाबों एवं कोचियों द्वारा बेची जा रही अवैध शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। इसी के तहत पांडादाह भाजपा का मंडल महामंत्री अवैध शराब बेचते पकड़ाया है। जिस पर पुलिस ने धारा 34 (2) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर से मोबाइल पर सूचना मिली थी कि घुटकुरी ढाबा का मालिक नरेन्द्र वर्मा अपने ढाबा में अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने रखा हुआ है। सूचना पर घुटकुरी ढाबा ग्राम साल्हेवारा में कार्यवाही की। आरोपी नरेन्द्र वर्मा के घुटकुरी ढाबा की तलाशी ली गई। जहां किचन में एक प्लास्टिक बाल्टी में 40 पौवा देशी प्लेन मंदिरा बरामद कर जप्त किया एवं आरोपी पर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र वर्मा पांडादाह भाजपा मंडल का महामंत्री बताया जा रहा है । अब सवाल यह उठता है कि एक ओर जहां भाजपा शराबबंदी की बात कर, पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन कर रही है और सरकार को घेरने का प्रयास करती रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के महामंत्री अवैध शराब बेचते पकड़ा रहे हैं, तो ऐसे में कैसे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी हो पाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *