The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

वृक्षारोपण करवा लिया गया, भुगतान अब तक नही मिला…

Spread the love

धमतरी- ग्राम पंचायत का कपालफोड़ी की अन्नपूर्णा महिला स्व सहायता समूह आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपनी मांग को लेकर पहुंची। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत कपालफोड़ी में नदी तट पर ढाई एकड़ भूमि में विभिन्न फलदार पौधों का वृक्षारोपण मनरेगा के तहत करवाया गया साथ ही महिलाओं से उन पौधों की देखरेख का कार्य भी लगातार करवाया जा रहा है लेकिन इस कार्य के एवज में महिला समूह को अब तक पारिश्रमिक नहीं मिल पाया है। महिलाएं बीते वर्ष जून माह से इस कार्य में जुटी हुई हैं। समूह की महिला ने बताया कि जून 2020 में 694 फलदार पौधों का वृक्षारोपण मनरेगा के माध्यम से करवाया गया था। वृक्षारोपण किये 15 माह बीत चुके हैं लेकिन समूह की एक भी महिला को उनका पारिश्रमिक नहीं मिला है। अब त्योहारी सीजन चालू हो चुका है ऐसे में महिलाओं को अपना घर चलाने भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, समूह की महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द उनके कार्य का भुगतान करवाया जाए।

” वैभव चौधरी की खबर “

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor