The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

Spread the love

बीजापुर। जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने पुतला दहन के बाद कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की आत्महत्या बेहद चिंताजनक और दुखद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पूरी भाजपा इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि पेपर लीक में उनकी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता है। लालू राठौर ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा, “मोदी सरकार और भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए निरंतर हमले कर रही है। युवाओं के अधिकारों की मांग करने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या की साजिश का हिस्सा है। मोदी सरकार सच बोलने की आजादी को खत्म करके देश के लोकतंत्र को समाप्त करने में लगी हुई है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की रक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *