The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गांजा बेच रही महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। कोतवाली पुलिस ने ग्राम कोदाभाट में गांजा बेचने वाली एक महिला को डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना कांकेर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कोदाभाट में कमलाबाई नाग नाम की महिला अपने घर के सामने प्लास्टिक बोरी में गांजा रख कर बिक्री कर रही है सूचना की तस्दीक किया गया महिला के घर जाकर दबिश दिया गया महिला की तलाशी में उसके पास से एक बोरी में रखा 1.500 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया आरोपिया कमला बाई नाग पति चिंता नाग उम्र 55 निवासी ग्राम कोदाभाट थाना कांकेर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर कमला बाई नाग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड स्वीकृत करा कर जेल भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor