The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रहरी को चकमा देकर फरार विचाराधीन कैदी को पुलिस ने गरियाबंद से किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर/जांजगीर।जांजगीर-चांपा के जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए विचाराधीन कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बस स्टैंड में घूमते हुए पकड़ा गया। कैदी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत विचाराधीन है। कैदी के फरार होने पर जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के देवरीखुर्द निवासी दुर्गा प्रसाद साहू 23 वर्ष को जांजगीर की मुलमुला थाना पुलिस ने 24 मई को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। सीने में दर्द की शिकायत करने पर कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। यहां उसे जनरल वार्ड में रखा गया था। देर रात करीब 12 बजे वह प्रहरी सोनू साहू को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने पर सिटी कोतवाली पुलिस FIR दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच गरियाबंद पुलिस की स्पेशल टीम को बता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति बस स्टैंड के आसपास घूम रहा है। इस पर टीम ने तस्दीक की और संदिग्ध को पकड़ कर थाने ले आए। जांच में पता चला कि वह जांजगीर से फरार विचाराधीन कैदी दुर्गा प्रसाद साहू है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *