The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

फोन नही उठाने पर सिरफिरे आशिक ने किया ब्लेड से हमला,प्रेमिका सहित तीन घायल

Spread the love

कांकेर।नशे के हालत एक युवक ने अपनी प्रमिका समेत 3 लोगों को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले में बीती रात कांकेर जिले के चारआमा क्षेत्र के रहने वाले लोकेश साहू फोन नही उठाने पर नाराज होकर नशे की हालत में प्रमिका के घर पहुंच गया और विवाद करने लगा। शोर-शराबा देखकर युवती की बहन और पड़ोस में रहने वाला युवक राकेश यादव बीच-बचाव करने आए तो आरोपी ने अपने पास रखे ब्लेड से तीनों पर वार कर दिया। घटना में राकेश के गले में गम्भीर चोट आई है,उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवती और उसकी बहन को भी चोट आई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor