The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पैंगोलिन की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

गरियाबंद। जिला के पीपरछेड़ी थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक जिंदा पैंगोलिन को बरामद एक युवक के कब्जे से इसे बरामद किया है। युवक पैंगोलिन बेचने की फिराक में था। पुलिस को मुखबिर से पैंगोलिन की तस्करी की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और एक बाइक सवार के कब्जे से पैंगोलिन को बरामद कर लिया। पुलिस ने रसेला निवासी तस्कर तरुण ठाकुर को वन्य प्राणी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गरियाबंद में पैंगोलिन जब्ती के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जेआर ठाकुर ने बताया कि जब्त पैंगोलिन का वजन 10 किलो 300 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5 लाख से अधिक बताई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *