The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बारात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हे को पुलिस ने किया दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

Spread the love

जशपुर । जशपुर जिले में पुलिस ने एक दूल्हे को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने बारात निकलने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले के बागबहार में पुलिस ने बारात ले जाते वक्त दुष्कर्म के आरोप में एक दूल्हे को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी का झांसा देकर अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म किया,बाद में शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका ने आरोपी के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी दूल्हें को बारात लेकर निकलने से पहले उसके घर पहुंचकर दुष्कर्म के मामले में ​गिरफ्तार कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor