The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

17 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर भागे तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

दुर्ग । जिले की वैशाली नगर पुलिस ने 17 वर्षीय किशोर पर धारदार हथियार से हमला कर भागे आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसमें से एक मोबाइल लूट का आरोपी निकल गया। पुलिस ने जब लूट के मोबाइल से पहचान कर उसके मालिक को थाने बुलाया और पहचान कराई तो उसने परमजीत को पहचान लिया। पुलिस ने धारदार हथियार व स्कॉर्पियो वाहन को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वैशाली नगर टीआई वीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि वृंदानगर निवासी बी चंदु 3 दिसंबर की शाम 7 बजे लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा था। उसने बताया कि परमजीत सिंह उर्फ पीटर और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की और किसी धारदार लोहे के हथियार से उसके सिर में वार कर भाग गए। पुलिस ने किशोर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और एक टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना की गई।पुलिस को रात करीब 9 बजे पता चला की आरोपी स्कॉर्पियो से दुर्ग की तरफ भागे हैं। पुलिस की एक टीम ने उनका पीछा किया। उन्हें जुनवानी ढाबा के पास उसी नंबर की स्कॉर्पियो खड़ी दिखी। पुलिस ने यहां से आरोपी परमजीत सिंह, दलजीत सिंह और राजकुमार ध्रुव को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर गाड़ी से लोहे का हथियार भी मिला। इसके बाद पुलिस तीनों आरोपियों को थाने ले आई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *