The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पुलिस ने ब्लैक जेक हुक्का बार में दबिश देकर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में कैफे की आड़ में हुक्का पिलाने का अवैध कारोबार बंद नहीं हो रहा है। 18 दिसंबर की रात पुलिस ने ब्लैक जेक हुक्का बार में दबिश दी। तब बाहर ताला लगा हुआ था। लेकिन, अंदर लाइट जल रही थी। पुलिस ने ताला खुलवाकर तलाशी ली तब अंदर चार युवक हुक्का गुड़गुड़ाते मिले। बार के दो कर्मचारियों के साथ ही हुक्का पीने वाले चार युवकों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। बाद में पकड़े गए चार युवकों को इसलिए छोड़ दिया गया। क्योंकि, पीने वालों पर अभी कार्रवाई करने का प्रावधान नहीं है। पुलिस ने दयालबंद निवासी हुक्का बार के कर्मचारी राहुल सोनी 20 वर्ष व गोकुल राव वानखेड़े 20 वर्ष के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जबकि, हुक्का पीने वाले युवकों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor