The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सैलून में आतंक मचाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एक नाबालिग भी शामिल

Spread the love

रायपुर। डीडी नगर इलाके के सैलून में आतंक मचाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक नाबालिग है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डीडी नगर के रायपुरा बाजार चौक में निगरानी बदमाश ने आतंक मचाते हुए एक सैलून में घुसकर वहां रखी कैची और ब्लेड से हमला कर 3 लोगों पर प्राणघातक हमला किया था। इसमें से एक आरोपी निगरानी बदमाश ओम दुबे था। दोनो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद बाजार में पड़ोसी दुकानदारों की भीड़ बढ़ती देख दोनों बदमाश ओम दुबे और एक अन्य आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *