नवरात्रि मेला के दौरान पदयात्रियों के लिये मार्ग व्यवस्था,अंजोरा से रामदरबार राजनांदगांव तक

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। नवरात्रि के दौरान दुर्ग की ओर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करते हुये मां बम्लेश्वरी दर्शन हेतु डोंगरगढ़ जाते है। पदयात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग पर निम्नानुसार व्यवस्था की गई है अंजोरा तिराहे पर टेंट लगाकर दुर्ग की ओर से आने वाले पदयात्रियों को छोटे छोटे (10-20 की संख्या में) में एकत्रित कर लाउडस्पीकर के माध्यम से पदयात्रा संबंधी संक्षिप्त दिशा निर्देश दिया जाकर आगे रवाना किया जाएगा।
पदयात्रियों के लिये मार्ग आरक्षण
राष्ट्रीय राजमार्ग के बायां भाग पूर्णतया पदयात्रियों के लिये आरक्षित किया गया है तथा दोनो तरफ के वाहनो का आवागमन राजमार्ग के दाहिने भाग पर संचालित किया गया है। वाहनो की गति को नियंत्रित करने के लिये कमशः देवादा, टेडेसरा, इंदावानी, सोमनी, मनकी, सुंदरा में अस्थायी गति अवरोधक बनाये तथा धीरे चले, गति सीमा, ओव्हरटेक न करें आदि सड़क संकेत पर्याप्त मात्रा में सड़क के दोनो ओर लगाये गए है।
प्रकाश व्यवस्था
अंजोरा से लेकर राजनांदगांव तक पदयात्री मार्ग में अस्थायी प्रकाश व्यवस्था की गई है। अस्थायी स्पीड ब्रेकर का निर्माण
राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिये देवादा, टेडेसरा, इंदावानी तिराहा, सोमनी, ठाकुरटोला, मनकी, सुंदरा में अस्थायी स्पीड ब्रेकर का निर्माण कराया जा रहा है। पुलिस पेट्रोलिंग
राजमार्ग के दोनो ओर पुलिस पेट्रोलिंग (वाहन) लगाया जाकर पी.ए.सिस्टम के माध्यम से पदयात्रियों को निर्धारित मार्ग पर चलने सड़क के मध्य बैठने अथवा विश्राम न करने विश्राम पंडाल में ही विश्राम करने संबंधी निर्देश लगातार दिये जाएंगे। इसी तरह वाहनो को भी गति नियंत्रण एवं सुरक्षित वाहन चालन संबंधी निर्देश लगातार दिये जाते है।
सड़क संकेतक
वाहनो की गति को नियंत्रित करने एवं दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिये 100 से अधिक सड़क संकेतक लगाये जा रहे हैं। एल.बी. नगर की ओर से आने वाले वाहन कॉलेज तथा गौशाला में पार्क कराया जाता है। खैरागढ़ अछोली की ओर से आने वाले वाहनों को स्कूल मैदान में पार्क कराया जाता है।
पेट्रोलिंग
मोतीपुर से सुकुलदैहान, सुकुलदैहान से अछोली, अछोली से डोंगरगढ़, एल.बी.नगर से डोंगरगढ़, बोरतलाव मार्ग में भी पृथक से तुमड़ीबोड़ से मुरमुंदा,मुरमुंदा से डोगरगढ़, मुरमुंदा से उरईडबरी, रामदरबार से तुमड़ीबोड़, तुमड़ीबोड़ से एल.बी. नगर तक लगातार वाहन पेट्रोलिंग कराया जाता है। इसके अलावा 38 स्थानों पर फिक्स पिकेट लगाया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published.