The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर मासूम को रायपुर लेकर पहुंची पुलिस

Spread the love

रायपुर। रायपुर पुलिस देहरादून से 10 दिन बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर मासूम को रायपुर लेकर पहुंची। तीन साल के मासूम सुभाष सोनवानी को देहरादून से विमान से लाया गया। सोमवार को बच्चे को उसकी मां-बाप को सौंपा गया। मां को देखते ही बच्चा गोद में चला गया और वह रोने लगा। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें सड़क के रास्ते लाया जा रहा है। दो आरोपी इरफान और सलीम अहमद को देहरादून और शेरखान को इटारसी से गिरफ्तार किया गया। तीनों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *