The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस नक्सली मुठभेड़, एक वर्दीधारी नक्सली का शव व सामग्री जब्त

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। पुलिस विभाग ने एक बार नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्रांतर्गत ककनार के जंगल में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ व एक वर्दी धारी नक्सली का शव बरामद करने की जानकारी दी है।पुलिस विभाग से मिली जानकारी अनुसार डीआरजी एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान पर रवाना हुई थी अभियान के दौरान लगभग 11:30 बजे ग्राम ककनार (थाना कोयलीबेड़ा, जिला कांकेर) के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली का शव,1 स्टेनगन, एक्सप्लोसिव व अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। मुठभेड़ के बाद आस पास क्षेत्र में पुलिस बल /BSF/ DRG द्वारा सर्चिंग तेज कर दी गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *