The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

पुलिस ने दो तस्करों से 23 किलो गांजा किया जब्त

Spread the love


सुकमा। कोंटा पुलिस ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22.800 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त नशे की कीमत 11 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर आरोपी तेलंगाना की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आरटीओ नाका के पास उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर खान और लिंगम श्रीपद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बाइक भी जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 85 हजार रुपए बताई गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor