The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जीएसटी विभाग ​के क्लर्क ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में ट्रांसपोर्ट कारोबारी और पुलिस ​पर लगाएं गंभीर आरोप

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में जीएसटी विभाग के क्लर्क ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को सूचना​ मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। मृतक का नाम गंगाराम मार्कंडेय बताया जा रहा है। मामला माना थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग में क्लर्क का काम करने वाले गंगाराम मार्कंडेय ने आज माना स्थित अपने निवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा है। गंगाराम ने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी को बताया है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी क्लर्क के मकान को हथियाने के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही मृतक ने सुसाइड नोट में तेलीबांधा थाना पुलिस के माध्यम से भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor