The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

निवेशकों का पैसा लौटाने को लेकर पटना हाईकोर्ट का बड़ा आदेश,सुब्रतो राय को हाजिर होने का निर्देश

Spread the love


पटनाः सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रतो राय को पटना हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई में स्वयं कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान सहारा का पक्ष रखने वाले वरीय अधिवक्ता उमेश प्रसाद सिंह ने कोर्ट को बताया कि सहारा ने ग्राहकों को पैसा लौटाने के लिए कई विकल्प तैयार किए हैं ।कोर्ट ने उनकी दलीलों को सुनने के बाद नामंजूर कर दिया। सहारा ग्रुप आप कंपनीज के संस्थापक सुब्रतो राय को अगली सुनवाई में स्वयं कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है । ।
पटना हाई कोर्ट ने सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रतो राय को हाजिर होने के लिए 11 मई की तारीख दी है। वहीं दूसरी ओर न्यायाधीश संदीप कुमार की एकलपीठ ने सहारा के रवैये पर नाराजगी भी जताई। बता दें कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर यह जानकारी मांगी थी कि सहारा इंडिया कंपनी बताए कि वह बिहार के निवेशकों का पूरा पैसा कब तक और किस तरह से देगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *