The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में तेज आंधी से गिरा पंडाल

Spread the love

जशपुर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का कार्यक्रम उस वक्त अस्त-व्यस्त हो गया जब ऐन वक्त पर तेज आंधी आ गई। आंधी इतनी तेज थी कि कार्यक्रम के लिए बना पंडाल तहस-नहस हो गया, इससे कई दूल्हा-दुल्हन चोटिल हो गए। कुछ ग्रामीण भी घायल हुए हैं। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि जशपुर जिले के सन्ना क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री योजना के तहत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम था। समारोह के लिए पंडाल लगे थे और शादी कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि पंडाल उखड़ कर इधर-उधर जा गिरे और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हर कोई बचने के लिए इधर-उधर भागने लगा। इस भगदड़ और पंडाल गिरने से शादी कराने आए पंडित बगीचा निवासी कृष्णा पंडा सहित कई दूल्हा-दुल्हन व ग्रामीण घायल हो गए। सभी को सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। इसके बाद फिर से शादी कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम में 3 ईसाई जोड़े और 50 हिंदू जोड़ों की शादी हो रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor