The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

यात्रियो का रास्ता रोककर गाली गलौज कर धमकाने वाले 6 आरोपियो को गिरफ्तार कर पुलिस ने निकला जुलूस

Spread the love

रायपुर। राजधानी के भाठागांव स्थित न्यू बस स्टैंड में आने जाने वाले बस यात्रियो का रास्ता रोककर गाली गलौज कर धमकाने वाले 6 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों सूचना मिली थी कि राजहंस ट्रेवल्स का कर्मचारी मोहम्मद हुसैन उर्फ रॉकी अपने साथियों के साथ मिलकर बेवजह आने जाने यात्रियों से रास्ता रोक कर गली गलौज कर विवाद किया था। पुलिस ने शिकायत के बाद इस मामले में संज्ञान लेकर करीब 6 आरोपियों मोहम्मद हुसैन उर्फ रॉकी, करण बघेल, एजाज, गुलाम असरफी मोहम्मद हुसैन, अब्दुल अजीज, रमाकांत जगत की पहचान कर पकड़ा और बस स्टैंड पर ही जुलूस निकाला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor