The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पटियाला अर्बन विधानसभा सीट:कैप्टन का पूरा फोकस अपने विधानसभा सीट पर

Spread the love

THEPOPATLAL पंजाब की राजनीति का केंद्र रही पटियाला अर्बन विधानसभा सीट पर पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार अलग समीकरण बन रहे हैं। कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह 80 साल की उम्र में एक बार फिर अपना सियासी वजूद साबित करने के लिए कवायद करते दिख रहे हैं। बदले हालात का अंदाजा इस तथ्य से ही लगाया जा सकता है कि आज तक कैप्टन ने किसी चुनाव में कभी छोटी रैली नहीं की मगर इस बार उन्हें नुक्कड़ सभाओं तक में जाना पड़ रहा है।कांग्रेस से अलग होने के बाद कैप्टन पहली बार अपनी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ पार्टी के बैनर तले पटियाला अर्बन सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस में रहते हुए पूरे प्रदेश में प्रचार करने वाले कैप्टन का इस बार पूरा फोकस अपने विधानसभा हलके पर दिख रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor