संशोधित /भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के गाड़ी में ही बैठा थाने लाने में लगी थी पुलिस, विरोध व न्यायालय की कॉपी दिखाने के बाद बैरंग लौटी पुलिस

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को आज झारखंड पुलिस व कांकेर पुलिस ने किलेपार से उन्हीं के वाहन पर उन्हें पकड़ कर थाने लाने की तैयारी कर लिये थे तभी भाजपा के दिग्गज बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया व झारखंड न्यायालय से दो महीने की मिली अंतरिम संरक्षण की कॉपी दिखा पुलिस का विरोध जताया जिसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौटी।
जानकारी के मुताबिक आज मतदान के दौरान ही चारामा क्षेत्र के किलेपार में भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को झारखंड व कांकेर पुलिस ने थाना चलने की बात कहकर ब्रम्हानंद नेताम को घेर लिए व अपनी वाहन में बैठाने के फिराक में थे लेकिन ब्रम्हानंद अपनी वाहन से नहीं उतरे जिसके बाद पुलिस को ही उनके वाहन में बैठकर उसे थाने लाने निकल गये जिसकी जानकारी भाजपा के बड़े नेताओं को होने पर तत्काल भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके वाहन को घेर लिया व कांग्रेस पार्टी व सीएम के खिलाफ जमकर नारे बाजी की व रांची के न्यायालय से दो महीने की अंतिरिम संरक्षण वाली आदेश की हार्ड कॉपी को दिखा पुलिस के ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी का पुर जोर विरोध किया जिसके बाद पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
झारखंड उच्च न्यायालय ने भाजपा के उम्मीदवार को अंतरिम संरक्षण प्रदान के दिये आदेश
झारखंड के माननीय उच्च न्यायालय ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर उनके खिलाफ कथित झूठे आरोपों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के आदेश दिए है। जानकारी के मुताबिक माननीय न्यायमूर्ति द्विवेदी द्वारा सुनाया गया था, और याचिकाकर्ता श्री नेताम का प्रतिनिधित्व अधिवक्ता द्वारा किया गया था। एडवोकेट द्वारा सहायता प्रदान की इंद्रनील सिन्हा। रोहित सिन्हा. दी गई अंतरिम सुरक्षा 16/01/2023 तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.