The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshNational

धर्मनगरी उज्जैन में 21 लाख दीपक प्रज्ज्वलित करने की तैयारी शुरू

Spread the love

THEPOPATLAL धर्मनगरी उज्जैन विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। शिप्रा के अलग-अलग घाटों पर 14 लाख दीये सजा दिए गए हैं, जबकि पूरे शहर में 21 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। शिप्रा के घाटों पर स्वयंसेवक भी पहुंचने लगे हैं। शाम 6.30 बजे सायरन बजते ही दीप प्रज्वलन शुरू होगा। आधे घंटे के भीतर दीये जलाए जाएंगे। इसके बाद गिनिज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम ड्रोन कैमरे से इसकी गिनती करेगी। इसके बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अभी यह रिकार्ड अयोध्या के नाम पर है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान शाम चार बजे उज्जैन पहुंच जाएंगे। महाशिवरात्रि पर होने वाले दीपोत्सव का नाम शिव ज्योति अर्पणम् रखा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *