The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर हुए पुरे, इस मुकाम को हासिल करने वोल वे दुनिया के पहले लीडर बने

Spread the love

THEPOPATLAL प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब पर 1 करोड़ सब्सक्राइबर हो गए हैं। इस मुकाम को हासिल करने वोल वे दुनिया के पहले लीडर भी हैं। पीएम मोदी ने 26 अक्टूबर 2007 को यूट्यूब जॉइन किया था। दुनियाभर के लीडर में मोदी के बाद ब्राजील के प्रेसिडेंट जायर बोल्सोनारो हैं। उनके 36 लाख सब्सक्राइबर हैं।

भारत में मोदी के बाद राहुल के पास ज्यादा सब्सक्राइबर
भारत में नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा यूट्यूब सब्सक्राइबर राहुल गांधी के चैनल के हैं। राहुल के चैनल पर 5.25 लाख सब्सक्राइबर हैं। 4.39 लाख सब्सक्राइबर के साथ शशि थरूर तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, असदुद्दीन ओवैसी के पास 3.73 लाख सब्सक्राइबर हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor