The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे की अगुवाई में जन जागरण अभियान का आगाज

Spread the love

रायपुर। सुबह की गुनगुनी ठंड के बीच जब शहर के सैकड़ों लोगों ने एक साथ नशे के खिलाफ अभियान में अपने को सहभागी बनाते हुए शपथ ली कि ..न नशा करेंगे और न दूसरों को करने देंगे..,खासकर स्काउट गाइड्स,एनसीसी,स्कूल-कालेज के बच्चों का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था जब वे पूरे गणवेश में अपनी टीम के साथ मौजूद थे। नो व्हीकल डे को मिली अपार सफलता के बाद नगर निगम के सभापति एवं पूर्व महापौर प्रमोद दुबे की अगुवाई में शुक्रवार को युद्ध नशे के विरूद्ध एक और जन जागरण अभियान शुरू किया गया। बूढ़ातालाब गार्डन में पद्मश्री अनुज शर्मा ने उपस्थित लोगों को इसकी शपथ दिलवाई। दुबे की पहल पर अर्पण कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन,विभिन्न समाज के धर्मगुरू,व्यापारिक,सामाजिक,खेल,व्यापार संगठन से जुड़े लोग शामिल रहे और सभी ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए अपने को हर कदम पर साथ रहने का भरोसा दिलाया। दुबे का आज जन्मदिन भी था,उपस्थित लोगों ने उन्हे शुभकामनाएं दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *