The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

NationalMISC

पंजाब : शिक्षा मंत्री के घर पर धरना देने वाले टीचरों की छुट्‌टी कैंसिल

Spread the love

THEPOPATLAL शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के बरनाला स्थित घर के बाहर टीचरों के प्रदर्शन से आम आदमी पार्टी की सरकार भड़क गई है। शिक्षा विभाग के निदेशक ने सभी टीचरों की छुटि्टयां कैंसिल करने का आदेश दे दिया है। उन्होंने राज्य के सभी जिला शिक्षा अफसरों को तुरंत यह अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसकी रिपोर्ट भी तलब की गई है।इस आदेश में कहा गया कि 4 अप्रैल को टीचर घरेलू या जरूरी काम के लिए छुट्‌टी लेकर शिक्षा मंत्री के घर के बाहर धरने में शामिल हुए। उनकी छुट्‌टी कैंसिल करते हुए नियम के अनुसार कार्रवाई की जाए। ऐसा न हुआ तो जिम्मेदारी जिला शिक्षा अफसरों की होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor